Big NewsNainital News

हल्द्वानी Video : वीडियो वायरल होने के बाद युवती की मौत, एक बूंद पानी के लिए तरस गई थी

हल्द्वानी : सुशीला तिवारी अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों की लगातार मौतों का सिलसिला जारी है तो वहीं अस्पताल प्रशासन पर भी इलाज में लापरवाही बरतने के कई मामले सामने आ चुके हैं कई भर्ती मरीज सोशल मीडिया से उचित इलाज नहीं मिलने और व्यवस्थाएं ठीक नहीं होने की वीडियो भी वायरल कर रहे हैं।

वहीं गुरुवार को सोशल मीडिया में एक और वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें एक युवती ने सुशीला तिवारी अस्पताल में व्यवस्थाएं ठीक नहीं होने और उसका ऑक्सीजन लेवल डॉक्टर द्वारा नहीं नापने का वीडियो वायरल कर मदद की गुहार लगाई थी और पानी ना मिलने की भी बात की थी। साथ ही पानी डोनेट करने की गुहार लगाई थी लेकिन अंत में उस युवती ने भी दम तोड़ दिया। ऐसे में सुशीला तिवारी अस्पताल में लगातार लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं.

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया में मदद मांगने वाली युवती 29 वर्षीय दीपिका बागेश्वर की रहने वाली थी, जहां कोरोना संक्रमित होने के बाद उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि युवती नोएडा में जॉब करती थी जहां उसकी हालत गंभीर होने के बाद परिजन उसको बागेश्वर ले आए जिसके बाद उसको सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया था।

वहीं इस पूरे मामले में अस्पताल के पीआरओ आलोक उप्रेती का कहना है कि युवती का हालत गंभीर होने के चलते उसको आईसीयू में रखा गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। उन्होंने कहा कि अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह से ठीक है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें