HighlightNainital News

उत्तराखंड के अनुज रावत का IPL में जलवा, तीन कैच लपके, इस खास अवार्ड से सम्मानित

हल्द्वानी: रविवार का दिन नैनीताल समेत प्रदेश के लिए खास रहा। जी हां बता दें कि आईपीएल के 14 साल के इतिहास में पहली बार नैनीताल जिले के युवक ने अपना जलवा दिखाया और नैनीताल समेत उत्तराखंड का नाम रोशन किया।

बता दें कि रामनगर निवासी अनुज रावत ने राजस्थान रॉयल्स के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ डेब्यू किया। उन्होंने इसके लिए 20 मुकाबलों का इंतजार किया। अनुज रावत की टीम ने 55 रनों से जीत हासिल की। अनुज रावत को भले ही बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला लेकिन उन्होंने फिल्डिंग में अपना जलवा दिखाया। उन्होंने राजस्थान के लिए 3 कैच किए। उन्होंने जोनी बेयरस्टो, मोहम्मद नबी और अब्दुल समद का कैच आऊट किया। इसके लिए उन्हें खास वीवो परफेक्ट कैच ऑफ द मैच अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।

अनुज रावत के इस मुकाम को हासिल करने के बाद जिले में खुशी का माहौल है। रामनगर में भी लोगों ने उन्हें करियर के लिए शुभकामनाएं दी। बता दें कि उत्तराखंड के केवल 4-5 खिलाड़ी जो आईपीएल का हिस्सा हैं और अनुज नैनीताल जिले के पहले खिलाड़ी हैं… ये गर्व की बात है। उम्मीद है कि अनुज रावत को जब बल्लेबाजी का मौका मिलेगा तो वह अपनी काबिलियत को साबित करेंगे। राजस्थान की जीत के बाद अनुज रावत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर टीम मैनेजमेंट का मौका देने के लिए धन्यवाद किया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें