HighlightNainital News

SSP की अपील : दवा की कालाबाजारी-ओवररेट की सीधे पुलिस से करें शिकायत, नंबर जारी

हल्द्वानी- एसएससी प्रीति प्रियदर्शिनी ने लोगों से अपील की। दवा की कालाबाजारी या ओवररेट की सीधे पुलिस से शिकायत करने की एसएसपी ने आम जन से अपील की। एसएसपी ने शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 05946 221538 जारी किया। बता दें कि लंबे समय से मेडिकल स्टोरों के खिलाफ शिकायतें मिल रही थी जिसके बाद आज एसओजी टीम को मिली बड़ी सफलता हाथ लगी थी। सेंट्रल मेडिकल स्टोर में 1000 रूपए में नोट फ़ॉर सेल की दवाई बेची जा रही थी। इसी के साथ टीम ने मेडिकल स्टोर से कईं प्रतिबंधित दवाईयां बरामद की। मेडिकल स्टोर स्वामी सहित दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और कालाबाजारी एक्ट, महामारी अधिनियम और एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज किया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें