Big NewsDehradun News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : कोरोना का कहर जारी, 5600 से ज्यादा मामले, 71 की गयी जान

देहरादून उत्तराखंड में आज फिर एक बार फिर कोरोना का विस्फोट हुआ बता दें कि प्रदेश भर में आज 5606 कोरोनावायरस के मरीज सामने आए। वहीं 71 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई। इसी के साथ प्रदेश में अब 53612 एक्टिव केस हैं। उत्तराखंड में अब तक 2802 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। वहीं प्रदेश में कुल कोरोनावायरस ओं का आंकड़ा 191620 तक पहुंच गया है।

देहरादून में आज 2580 नए मामले आए तो वहीं हरिद्वार में 628, नैनीताल में 436, पौड़ी गढ़वाल में 234, पिथौरागढ़ में 94, रुद्रप्रयाग में 186, टिहरी गढ़वाल में 248, उधम सिंह नगर में 567, उत्तरकाशी में 126, चंपावत में 173, चमोली में 223, बागेश्वर में 34 और अल्मोड़ा में 77 मामले सामने आए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें