Big NewsNainital News

हल्द्वानी बिग ब्रेकिंग- 24 घण्टे में 21 कोरोना मरीजों की मौत, 50 की हालत बेहद नाजुक

हल्द्वानी- बड़ी खबर हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल से है जहां पिछले 24 घण्टे में 21 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है. वहीं 160 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। 160 में से भी 50 की हालत बेहद नाजुक है।

मिली जानकारी के अनुसार सभी कोरोना संक्रमित मृतकों का इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा था। अस्पताल के सभी बेड़ भी कोरोना मरीजों से फुल हैं। डॉक्टरों के लिए चुनौतियां बढ़ गई है। जानकारी मिली है कि अस्पताल में भर्ती मरीजों का आंकड़ा 443 पहुंच गया है। वहीं सुशीला तिवारी अस्पताल में 160 भर्ती मरीज गम्भीर हालत में हैं। 50 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। लगातार बढ़ती जा रही है कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें