Big NewsDehradun News

उत्तराखंड : समीक्षा अधिकारी और पूर्व विधायक के बेटे की कोरोना से मौत

देहरादून– उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना हर जगह अपने पैर पसारे है। वहीं बडी़ खबर विधानसभा सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत दिनेश मंद्रवाल आज कोरोना से मौत हो गई।उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष  प्रेमचंद अग्रवाल ने दिनेश मंद्रवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी सांत्वना व्यक्त की है।

इस दौरान अग्रवाल ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वो एवं पूरा विधानसभा परिवार उनके परिजनों के संग है।विगत कई वर्षों से विधानसभा में समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत 44 वर्षीय दिनेश मंद्रवाल के निधन पर विधानसभा में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।बता दें दिनेश मंद्रवाल बीते 1 हफ्ते से कोरोना संक्रमित होने के बाद निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे।डॉक्टरों के अनुसार कार्डिक अटैक आने उनकी मौत हुई है।दिनेश मंद्रवाल वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय सुंदरलाल मंद्रवाल के पुत्र हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें