HighlightNational

ट्रक में पीछे से घुसी ऑल्टो कार, दो सगे भाइयों की मौत

सड़क दुर्घटना

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। मृतकों में एक एयरफोर्स में तैनात बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मंडी जिले के ड़डौर में रात 3 बजे ट्रक के पीछे से एक ऑल्टो कार घुस गई। हादसे में दो सगे भाइ घायल हो गए।

दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज नेरचौक में उपचार के भर्ती कराया। इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। दोनों सगे भाई मंडी जिला के धर्मपुर के पेहढ़ गांव के रहने वाले थे। एक एयरफोर्स में तैनात था। जबकि दूसरा परिचालक था। डीएसपी अनिल पटियाल ने घटना की पुष्टि की है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें