Big NewsNational

राजधानी से बड़ी खबर : बढ़ाया गया 1 सप्ताह के लिए कोविड कर्फ्यू

दिल्ली : इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से है, जहां सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में 1 सप्ताह का कर्फ्यू और बढ़ाया है।

दिल्ली में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा कर दी है। कोविड कर्फ्यू 10 मई तक जारी रहेगा। करोना के मामले दिल्ली में अभी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसे देखते हुए व्यापारिक संगठन भी लॉकडाउन बढ़ाने की मांग कर रहे थे। दिल्ली में तमाम कोशिशों के बावजूद कोरोना संक्रमण के  मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली के ज्यादातर व्यापारी संगठन ने लॉकडाउन को 10 मई तक जारी रखने का निर्णय लिया है। यह निर्णय शुक्रवार को कन्फेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की ओर से बुलाई गई ऑनलाइन बैठक में 150 से अधिक प्रमुख व्यापारी संगठनों के नेताओं ने सर्वसम्मति से लिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें