HighlightNainital News
उत्तराखंड ब्रेकिंग : BSNL ऑफिस में लगी भीषण आग, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

हल्द्वानी : बीएसएनल ऑफिस परिसर में भीषण आग लग गयी. बताया जा रह है कि परिसर में ही कूड़ा पडा हुआ था, जिसपर अचानक ही आग लग गयी. कूड़े के ढेर में लगी आग ने विकराल रूप ले लिए था. आग लगने से बीएसएनएल कर्मचारियों में हडकंप मच गया.
पास ही पार्किंग में कर्मचारियों की कई गाड़ियां खड़ी थी. परिसर में रखी टेलीफोन की तारें और वेस्ट मटेरियल पूरी तरह जलकर राख हो गया. बीएसएनएल के एसडीओ ने अग्निशमन विभाग को जानकारी दी,, जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर पाया काबू।
