Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड: मदरसे बनेंगे कोविड केयर सेंटर, इन्होंने किया ऐलान!

jama masjid dehradun

देहरादून: कोरोना काल में संकट गहरा गया है। राज्य में किए गए इंतजाम कम पड़ रहे हैं। ऐसे में सरकार के सामने चुनौतियां खड़ी हो गई है। इन चुनौतियों से निपटने के लिए समाजसेवा से जुड़े लोग और अन्य लोग भी सरकार की अपने स्तर पर मदद कर रहे हैं।

अब उत्तराखंड के मुस्लिमों ने भी पहल की है। देहरादून के शहरकाजी मोहम्मद अहमद ने प्रदेश के सभी उल्लेमाओं से वर्चुअल मीटिंग की और कहा कि मुस्लिमों की प्रत्येक तंजीम के लोग संकट की इस घड़ी में राज्य और देश के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि हमने तय किया है कि सरकार सूबे की तमाम मदरसों को कोविड केयर सेंटर के लिए उपयोग में ला सकती है।

उन्होंने मुस्लिम युवाओं से ब्लड डोनेशन कैंप लगाने का आग्रह किया। साथ ही यह भी कहा कि सभी मुस्लिम युवा अपनी निजी गाड़ियों को एंबुलेंस की तरह काम में लगाएं। देहरादून की जामा मस्जिद में भी जल्द ही कोविड हैल्थ सेंटर खोला जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें