Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : काम पूरा होने से पहले ही टूट गया पार्किंग का लिंटर, इतने साल से चल रहा काम

मसूरी में जाम से निजात दिलाने के लिए किंक्रेग में लोक निर्माण विभाग के द्वारा करोड़ों की लागत से बनाई जा रही पार्किंग का लिंटर अचानक गिर गया। पार्किंग का लिंटर गिर जाने के कारण मसूरी देहरादून मार्ग करीब दस घंटे बंद रहा। हादसे में कोई हताहहत नहीं हुआ।

मसूरी में जाम से निजात दिलाने के लिए लगभग 32 करोड़ की लागत से बन रही पार्किंग का कार्य पहले ही कछुआ गति से चल रहा है। जबकि यह पार्किग एक साल में बननी थी, लेकिन छह साल बाद भी पार्किंग का निर्माण पूरा नही हो पाया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें