HighlightUttarakhand Chamoli News

चमोली ब्रेकिंग : पिंडर नदी में डूबे 8वीं के छात्र का शव बरामद, 1 लापता, ट्यूशन के बाद नहाने गए थे!

चमोली : कल बृहस्पतिवार को दो छात्र पंती में ट्यूशन के बाद लापता हो गए थे।जब वे देर तक घर नहीं लौटे तो परिजन उन्हें खोजने निकले लेकिन जब वह नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी  पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया। जिसके बाद एक छात्र का शव बरामद हो गया हैैैैै जबकि दूसरा लापता है।

बताते चलें कि पिण्डर नदी में नहाने गये कक्षा.8 वीं के दो छात्र प्रियांशु नेगी और गजेन्द्र सेनवाल उम्र क्रमशः 13 व 14 के बाद नदी में डूबने की आशंका जताई गई थी। जो कि आज बडी मशक्कत के बाद गहरे तालाब से आज शुक्रवार को करीब 11:47 बजे एक छात्र गजेन्द्र सेनवाल का शव मिलने से पुष्टि हो गई।

मौके पर मौजूद पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही शव का पोस्टमार्टम करने के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर.छाई हुई है।दोपहर गोताखोर टीम के पहुंचने से दूसरे छात्र की तलाश जारी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें