Big NewsNational

बुरी खबर : ‘शूटर दादी’ के नाम से मशहूर चंद्रो तोमर का निधन, कोरोना से थीं संक्रमित

यूपी के बागपत की रहने वाली शूटर दादी के नाम से मशहूर चंद्रो तोमर का मेरठ के मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान निधन हो गया. एक रात पहले ही उन्हें आनंद हॉस्पिटल से मेरठ के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी मौत का कारन ब्रेन हेम्ब्रेज बताया जा रहा है. वे कोरोना वायरस से भी संक्रमित थीं.

शूटर दादी चंद्रो तोमर के बेटे विनोद तोमर का कहना है कि सोमवार को उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई थी. उसके बाद उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आई थी. इसके बाद उन्हें मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया. रात में हालत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था. चंद्रो तोमर के कोरोना पाजिटिव होने की खबर से उनके प्रशंसकों में मायूसी छा गई थी. प्रशंसक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे. हालांकि शुक्रवार को उनका निधन हो गया.

चंद्रो तोमर ने 60 साल की उम्र में निशानेबाजी को करियर बनाया था और कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं भी जीती थीं. उन पर एक फिल्म भी बनाई गई. चंद्रो तोमर को विश्व का सबसे अधिक उम्र का निशानेबाज माना जाता था.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें