Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड: मां की अर्थी उठाने में अपनों ने नहीं दिया साथ, पुलिस ने बढ़ाया हाथ

the police extended their hand

ऋषिकेश: कोरोना महामारी में लोग अपनों का साथ भी छोड़ दे रहे हैं। ऐसे ही मामले ऋषिकेश में सामने आया। यहां अचानक एक युवक की मां की मौत हो गई। उसने अपनों से संपर्क किया। हर तरह से प्रयास किया, लेकिन कोरोना के खतरे का हवाला देते हुए कोई सामने नहीं आया। युवक काफी देर तक लोगों से मदद मांगता रहा, लेकिन कहीं से मदद नहीं मिला।

थक हारकर उसने उत्तराखंड पुलिस से संपर्क किया। पुलि के जवानों ने ड्यूटी के साथ इंसानियत का फर्ज भी निभाया। माँ की मौत के बाद जब लाचार बेटे को अर्थी के लिए चार कंधे नहीं मिले तो उसने मदद के लिए पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने शव के लिए वाहन की व्यवस्था करवाकर उसे श्मशान घाट पहुंचाकर पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार कराया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें