Big NewsDehradun News

उत्तराखंड : अब श्मशान घाटों पर ड्यूटी करेंगे पुलिस, होमगार्ड और PRD के जवान, बाकी कर रहे घर में मौज

उत्तराखंड में कोरोना के कहर के बीच हर जगह पुलिस होमगार्ड पीआरडी जवान तैनात हैं. इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी दिन रात एक कर कोरोना मरीजों को समेत अन्य मरीजों की जिंदगी बचाने में जुटे हुए हैं। बाकी और विभागों के कर्मचारी अधिकारी घर पर मौज ले रहे हैं. आपको हर चौराहे पर खाकी में जवान तैनात नजर आएंगे. वहीं इस बीच उन पर और भी भार डाल दिया गया है। जी हां बता दें कि पुलिस मुख्यालय की ओर से एक आदेश जारी किया गया है जिसके अनुसार पीआरडी जवान और पुलिस के जवान शमशान घाटों पर भी ड्यूटी करेंगे.

वहीं राजस्व विभाग, शिक्षा सहित अन्य सरकारी विभागों के तमाम कर्मचारी वर्क फ्राम होम के चलते घर पर मौज कर रहे हैं। इसके बावजूद अन्य विभागों से कम वेतन लेने के बावजूद पुलिस, होमगार्ड, पीआरडी जवान अपनी जान की परवाह किए बगैर ड्यूटी पर मुस्तैद हैं। पुलिस लोगो घर तक राशन भी पहुंचा रही है और दवाइयां भी पहुंचा रही है। लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर तक पहुंचाने के हर दिन कई मामले सामने आ रहे हैं।


अब पुलिस, पीआरडी, होमगार्ड कर्मियों की श्मशान घाट में ड्यूटी लगाने के आदेश भी जारी किए गए हैं। पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को पत्र भेजकर आदेश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि कोविड-19 संक्रमण से मृत हुए व्यक्तियों के परिवारजनों को मृतक का अंतिम संस्कार करने में कठिनाई हो रही है। ऐसे में सभी अपने जिलों में व्यवस्था बनाने के लिए जिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर दाह संस्कार स्थल चिह्नित करें। साथ ही आवश्यकतानुसार पीपीई किट युक्त पुलिस कर्मी, होमगार्ड, पीआरडी जवानों की ऐसे स्थलों पर तैनाती की जाए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें