Haridwar NewsHighlight

हरिद्वार, दून समेत हल्द्वानी में रोजाना 700 ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति का दावा, सरकार की सराहना

रुड़की : देश में लगातार कोरोना संक्रमित की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। पीड़ित लोगों को ऑक्सीजन के लिए भी भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। उत्तराखण्ड में प्रदेश सरकार अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी नही होने दे रहे हैं। सभी ऑक्सीजन प्लांटों को 24 घण्टे ऑक्सीजन आपूर्ति किये जाने के आदेश दिये गए हैं। जिसके चलते सभी प्लांट तेजी के साथ ऑक्सीजन रिफ्लिंग कर अस्पतालों में भेज रहे हैं।

मंगलौर स्तिथ कुमार ऑक्सीजन प्लांट में रोजाना 700 ऑक्सीजन के सिलेंडर भर कर हरिद्वार, देहरादुन, रूड़की, व हल्द्वानी के सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में भेजने का दावा किया हैं। जिससे किसी भी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी न हो पाए। इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव आये लोगों को भी ऑक्सीजन मुहैया कराई जा रही है। देश मे ऑक्सीजन की पूर्ति न होने पर अहकार मच हुआ है। लोग ऑक्सीजन के लिए भटकते नजर आ रहेहै ऐसे में उत्तराखंड सरकार द्वारा ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें