Big NewsNainital News

उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग : 2 दिन पहले कोरोना संक्रमित समझकर किया शव का दाह संस्कार, आज rt-pcr रिपोर्ट आई नेगेटिव

रामनगर : स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई हैं,दो दिन पूर्व जिस व्यक्ति को कोरोना से हुई मौत घोषित करके हल्द्वानी के राजपुरा घाट में दाह संस्कार कर दिया गया उनकी RT-PCR रिपोर्ट आज नेगेटिव आई हैं।
आपको बता दें कि मौहल्ला पम्पापुरी निवासी नरेन्द्र सिंह रावत की अचानक तबियत बिगड़ने पर उनको दो दिन पूर्व सुशीला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी भेजा गया था, जहां उनका निधन हो गया। हॉस्पिटल प्रशासन ने उनकी मौत की वजह कोरोना बताकर उनके शव को रामनगर नही ले जाने दिया। मृतक नरेंद्र सिंह रावत का दाह संस्कार हल्द्वानी के उसी राजपुरा घाट पर हुआ जहां कोरोना से मरने वालों का किया जा रहा हैं।

नरेंद्र सिंह रावत की दो दिन पूर्व ही कोविड की RTPCR टेस्टिंग की गई थी जिसकी आज नेगेटिव रिपोर्ट आई हैं।
RTPCR रिपोर्ट से स्पष्ट होता हैं कि नरेन्द्र सिंह रावत को कोरोना नही था लेकिन सुशीला तिवारी हॉस्पिटल द्वारा उनके मामले में जो लापरवाही बरती उससे उनके परिजनों को काफी क्षति पहुंची हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें