HighlightNational

बड़ी खबर : ऑक्सीजन नहीं मिलने से अस्पताल में 17 मरीजों की मौत! परिजनों का हंगामा

Big news: 17 patients died in hospital due to lack of oxygen! Family uproar
FILE PHOTO

मुरादाबाद : मझोला थाना क्षेत्र स्थित ब्राइट स्टार अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं मिलने से 17 कोरोना मरीजों की मौत होने का मामला सामें आया है. हालांकि अस्पताल ने दावे को गलत बताया है. मरीजों की मौत की सूचना मिलते ही मरीजों के परिजन अस्पताल गेट पर पहुंच गए और उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर ऑक्सीजन उपलब्ध न कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया.

सूचना मिलने पर जनपद के कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच चुकी है और हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया गया. परिजनों का आरोप है कि अब तक 17 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है. हालांकि इस पर अस्पताल प्रशासन और पुलिस प्रशासन अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है.

अस्पताल के एक कमरे में अस्पताल प्रशासन, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मीटिंग चल रही है। ब्राइट स्टार अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. सीपी सिंह का कहना है कि नौ लोगों की मौत हुई है. ऑक्सीजन उपलब्ध है. जिन मरीजों की हालत गंभीर थी, उनकी मौत हुई है.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें