उत्तराखंड ब्रेकिंग : चारधाम यात्रा होगी या नहीं, आज होगा फैसला!

देहरादून : देशभर एक साथ ही उत्तराखंड में भी कोरोना का कहर जारी है. ऐसे में राज्य में चधाम यात्रा की तैयारिया चल रही थी. लेकिन जिस तरह से कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, उससे चारधाम यात्रा कराना किसी बड़े खतरे से कम नहीं हैं. चारधाम यात्रा होगी या नहीं या फिर किस स्वरूप में होगी. उस पर आज फैसला किया जाएगा. पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में एक बैठक होनी है. उसमें चारधाम यात्रा को लेकर फैसला लिया जाएगा.
देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ.हरीश गौड़ ने बताया कि मई में शुरू होने वाली चारधाम यात्रा को लेकर सरकार की फैसला लिया जाना है। आज गुरुवार को उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सभागार में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में बैठक होगी।
इसमें देवस्थानम बोर्ड के सीईओ रविनाथ रमन, अपर सचिव पर्यटन जुगल किशोर पंत, बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह, अपर निदेेशक विवेक चौहान के अलावा चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों के डीएम व एसपी भी मौजूद रहेंगे।
