Big NewsUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड : पूर्व डीजीपी होशियार सिंह बलवारिया का कोरोना से निधन,1976 बैच के थे

काशीपुर- उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना अपना कहर आए दिन बरपा रहा है। बता दें कि इस कोरोना ने यूपी के रिटायर्ड स्पेशल डीजीपी होशियार सिंह बलवारिया की जा ले ली। जी हां आज उनका निधन हो गया है। बता दें कि  पूर्व डीजीपी होशियार सिंह बलवारिया कोविड से संक्रमित थे। उनका इलाज काशीपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।

उनके बेटे विक्रम बलवारिया ने उन्हें इलाज के लिए काशीपुर में भर्ती कराया था। लेकिन आज उन्होंने दम तोड़ दिया। बता दें कि उनका बेटा पर्यटन कारोबारी है, और ढिकुली, रामनगर में उनका ला पर्ल रिसोर्ट है। पूर्व डीजीपी होशियार सिंह बलवारिया 1976 बैच के आईपीएस थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें