Dehradun NewsHighlight

ऋषिकेश : कोविड कर्फ्यू में बेवजह बाहर घूमनें वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन सीज

ऋषिकेश : ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने कोविड कर्फ्यू के पहले दिन अपनी टीम को फील्डिंग में लगाया और कोविड कर्फ्यू का पालन करवाते हुए अनावश्यक घूमने वाले 6 वाहन चालकों के वाहन सीज किए और लोगों से बेवजह घर से बाहर ना निकलने की अपील की।

कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने कोविड कर्फ्यू का कढ़ाई से पालन करवाया। नियमों के अनुरूप ही दुकानें खुली रहीं। क्षेत्र में अनावश्यक रूप से घूमने वाले 6 वाहन चालकों के वाहनों को सीज किया गया है। समस्त चेकिंग पॉइंट पर सख्ताई से चेकिंग की जा रही है। साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील कर रही है कि बेवजह कोरोना काल में घरों से बाहर ना निकलें। साथ ही पुलिस ने दुकानदारों को लोगों से भी कोविड-19 का पालन कराने की अपील की। नियम का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें