HighlightNational

ऑक्सीजन की कमी के बीच ब्रेट ली ने की देश की बड़ी मदद, कहा- भारत मेरा दूसरा घर

कोरोना से जूझ रहे भारत की मदद के लिए एक और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने मदद का हाथ बढा़या है। जी आं पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने भारत के अस्पतालों में ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए 1 बिटकॉइन (करीब 41 लाख रुपए) डोनेट किया है। इससे पहले मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने 50 हजार डॉलर (करीब 37 लाख रुपए) डोनेट किए थे। ब्रेट ली यह मदद क्रिप्टो रिलीफ के तहत की है। उन्होंने पैट कमिंस की मदद की तारीफ भी की है।

ब्रेट ली ने लिखा है कि भारत हमेशा से मेरे लिए दूसरे घर जैसा ही है। प्रोफेशनल करियर और रिटायरमेंट के बाद भी इस देश के लोगों से मुझे काफी प्यार और स्नेह मिला है। अभी महामारी के चलते लोगों को तड़पते हुए देखकर मुझे काफी दुख होता है। मैं इस स्थिति में हूं कि अंतर पैदा कर सकता हूं तो मैं भारत के अस्पतालों में ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए क्रिप्टो रिलीप में एक बिटकॉइन देने का फैसला किया है।’

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें