Big NewsNational

एक बार फिर भारत में कोरोना का महा विस्फोट, 3 लाख 60 हजार से ज्यादा मामले, 3200 से ज्यादा की मौत

भारत में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है बता दें कि बीते दिन आज की तुलना में कोरोना मरीज कम मिले थे लेकिन एक बार फिर से भारत में कोरोना का महा विस्फोट हुआ है।

बुधवार 28 अप्रैल की सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक अब तक के सर्वाधिक संक्रमित और मौत के मामले 24 घंटे के भीतर दर्ज किए गए। भारत में कोरोना के 360960 नए संक्रमित मिले। वहीं, 3293 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है। दोनों ही आंकड़े सर्वाधिक हैं। अब भारत में कुल मौत का आंकड़ा दो लाख के पार हो चुका है।
इससे पहले 27 अप्रैल को 323144 नए मामले दर्ज किए गए। साथ ही कोरोनावायरस से 2771 लोगों की मौत हुई थी। सोमवार 26 अप्रैल को 352,991 नए कोविड-19 के केस दर्ज किए गए थे। साथ ही 2,812 लोगों की मौत हो हुई थी। साथ ही ये लगातार सातवां दिन है, जब एक दिन मे कोरोना के तीन लाख से ज्यादा संक्रमित मिले।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें