हरिद्वार महाकुंभ से बडी़ खबर : शाही स्नान खत्म होते ही लगा 3 मई तक संपूर्ण कर्फ्यू

हरिद्वार : उत्तराखंड में कोरोना कहर लगातार जारी है। उत्तराखंड में आज मंगलवार को 5700 से ज्यादा मामले सामने आए तो वहीं 96 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ बड़ी खबर हरिद्वार से है जहां शाही स्नान खत्म होते ही हरिद्वार के कई इलाकों में संपूर्ण कर्फ्यू 3 मई तक लागू किया गया है।
कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए नगर निगम हरिद्वार रुड़की, नगर पलिका परिषद शिवालिक नगर व मंगलौर, रुड़की छावनी परिषद, नगर पंचायत पिरान कलियर, लक्सर, भगवानपुर झबरेड़ा तथा लण्ढौरा और लक्सर तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों सुल्तानपुर, गोरधनपुर, खानपुर, रायसी, भिक्कमपुर, हरिद्वार तहसील के बहादराबाद बाजार, रावली महदूद बाजार व रोशनाबाद बाजार तथा रुड़की तहसील के नारसन बाजर में आज रात 12 बजे से तीन मई को सुबह 5 बजे तक कफ्र्यू रहेगा। इस दौरान निजी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि कर्फ्यू के दौरान फल सब्जी की दुकानें, डेयरी, बैकरी, अंडा, मीट, मछली वैध (लाईसेंसधारी) की दुकानेंए राशन की दुकानें, सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानें तथा पशुचारा की दुकानें अपरान्ह 4 बजे तक ही खुली रहेंगी। पैट्रोल पम्प व गैस आूपर्ति तथा दवा की दुकानें पूरे समय खुली रह सकेंगी। आवश्यक सेवा से जुड़े वाहनों तथा सरकारी वाहनों को केवल ड्यूटी हेतु आवागमन में छूट होगी। हवाई जहाजए ट्रेन तथा बस यात्रा करने वाले व्यक्तियों को आवागमन में छूट होगी। शादी और सम्बन्धित समारोह में प्रवेश करने के लिए बैंकेट हाॅल और विवाह समारोह से संबधित व्यक्तियों की आवाजाही हेतु प्रतिबन्धों के साथ छूट रहेगी। समारोह स्थल पर 50 से अधिक व्यक्ति एकत्रित नही होंगे।
