Big NewsNainital News

उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर, इस अस्पताल में 30 कोरोना मरीजों की मौत

हल्द्वानी- कोरोना संक्रमण के चलते पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। तो वहीं हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की लगातार मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे के भीतर सुशीला तिवारी अस्पताल में 30 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है जो कोरोना काल में सबसे रिकॉर्ड तोड़ एक दिन में मौतों का आंकड़ा है। सुशीला तिवारी अस्पताल के एमएस डॉ अरुण जोशी ने बताया कि 24 घंटे के भीतर 30 कोरोना मरीजों की मौत हुई है, जो कोरोना के साथ-साथ अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थे उन्होंने बताया कि अस्पताल में अभी भी अस्पताल में 391 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 120 मरीजों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की टीम लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों के इलाज में जुटी हुई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें