Big NewsDehradun News

उत्तराखंड पुलिस विभाग के लिए बुरी खबर : हेड कांस्टेबल का कोरोना से निधन

देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड पुलिस विभाग के लिए बुरी खबर है। जी हां बता दें कि देहरादून में एक हेड कांस्टेबल का कोरोना के चपेट में आने से निधन हो गया है, जिससे पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर है। देहरादून स्थित पुलिस लाइन में कॉन्स्टेबल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बता दें कि थाना कालसी पर नियुक्त मुख्य आरक्षी 53 ना0पु0 धीरज सिंह पुत्र स्व. गेंदा सिंह जिनकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमति हो गयी थी, जिस कारण उनके उपचार के लिए वे 22 अप्रैल से अवकाश पर रवाना थे, किन्तु उपचार के दौरान 23 अप्रैल को उपचार के दौरान उनकी पत्नी द्रौपदी देवी आयु लगभग 55 वर्ष की दून प्रसाद अस्पताल निकट रिस्पना पुल हरिद्वार रोड में मृत्यू हो गयी। अवकाश के दौरान ही उक्त मुख्य आरक्षी का स्वास्थय भी अत्यधिक खराब हो गया था। 26 अप्रैल को अत्यधिक तबियत खराब हो जाने के कारण उक्त मुख्य आरक्षी को दून अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित किया गया। कल दिनांक: 26 अप्लरै की देर रात्रि मुख्य आरक्षी की कोविड-19 की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी। जिनका कोविड-19 की गाइडलाइन्स के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया।उक्त क्रम में आज 27 अप्रैल को पुलिस लाइन देहरादून में उक्त मृतक मुख्य आरक्षी को श्रद्धांजलि दी गयी। इस दौरान वहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक, अपराध, श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन और अन्य अधिकारी/कर्मचारी और मृतक मुख्य आरक्षी के परिजन भी मौजूद रहे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें