Big NewsNational

पति को बचाने के लिए पत्नी ने दी अपने मुंह से सांस, तड़प-तड़पकर गोद में तोड़ा दम

आगरा में ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। ऑक्सीजन के लिए हाहाकार मचा हुआ है लेकिन फिर भी सरकार दावा कर रही है कि पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन है। लेकिन इसकी पोल खुलती दिखी यूपी के आगरा में। जी हां आगरा में अपने पति के लिए महिला ऑक्सीजन के लिए भटकती रही। लाख कोशिशों के बाद जब ऑक्सीजन नहीं मिली तो महिला ने अपनी सांसों से अपने पति को सांस दी लेकिन वो अपने पति को नहीं बचा पाई। उसके पति ने उसकी हो गोद में तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार आगरा के विकास कॉलोनी के सेक्टर-7 की रहने वाली रेनू सिंघल के पति रवि सिंघल की अचानक तबियत खराब हो गई। रवि को सांस लेने में तकलीफ हुई तो उन्हें अस्पताल लेकर दौड़ी। रेनू पति को ऑटो से अस्पताल लेकर पहुंची। यहां उसको अस्पताल में बेड तो मिल गया लेकिन ऑटो से दोनों उतरते इससे पहले ही रवि सिंघल की हालत और बिगड़ने लगी। पति की बिगड़ती हालत देखकर महिला बेबस थी। लाचार भी इतनी कि वह कुछ न कर सकी। पति की जान बचाने के लिए महिला ने अपने मुंह से पति को सांस दी ताकि पति को बचाया जा सके।काफी देर तक पत्नी अपने मूंह से पति को सांस देती रही लेकिन कुछ देर बाद पति ने पत्नी की गोद में तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया. इस वाक्या ने पूरे देश को हिला कर रख दिया।ये चर्चा का विषय बना हुआ है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें