Nainital News

हल्द्वानी VIDEO : झुंड से बिछड़कर हाइवे पर आया हाथी, लोगों में मचा हड़कंप

हल्द्वानी के टांडा वन क्षेत्र में हल्द्वानी- रुद्रपुर मार्ग पर देर शाम हाथियों के झुंड के आ जाने से राहगीरों में हड़कंप मच गया। इस दौरान एक टस्कर हाथी हाथियों के झुंड से अलग होकर सड़क के दूसरी तरफ छूट गया, जिसके बाद सड़क पर आने जाने वालों के लिए खतरा पैदा हो गया, सूचना के बाद मौके पर पहुंची गन्ना सेंटर चौकी पुलिस ने सड़क के दोनों और वाहनों को रोककर हाथी को जंगल से सड़क के दूसरी ओर पार होने दिया। इस दौरान हाथी काफी देर तक हाईवे के किनारे खड़ा रहा, जिससे राहगीरों में खतरा पैदा हो गया। हाथी के हाईवे किनारे खड़े होने से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

https://youtu.be/vemqApTXaCI

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें