highlightNational

डॉक्टर ने चेताया : सिर्फ बाहर ही नहीं, घर के अंदर भी मास्क लगाने का समय आ गया

corona cases in india

कोरोना की दूसरी लहर का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। भारत में आए दिन 3 लाख से ज्यदा मामले सामने आ रहे हैं। मास्क जरुरी हो गया है। दो दो मास्क लगाने तक की हिदायत डॉक्टरों ने दी है। अब कोरोना हवा से फैल रहा है ऐसा दावा किया जा रहा है। ऐसे में अब लोगों को घर के अंदर भी मास्क लगाकर रखना चाहिए। सोमवार को नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये सलाह दी। उन्होंने कहा कि घर में अगर कोई व्यक्ति संक्रमित है तो उसे मास्क लगाना ही चाहिए, पर संक्रमण की स्थिति को देखते हुए अब वक्त आ गया है कि लोगों को घर के अंदर भी मास्क लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि घर का कोई सदस्य संक्रमित हो और हमें पता ना हो। ऐसे में सिर्फ बाहर ही नहीं, घर के अंदर भी मास्क लगाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि संक्रमण का शिकार हुए लोगों को सीधे अस्पताल जाने पर जोर नहीं देना चाहिए, वे कोविड आइसोलेशन सेंटर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके अलावा स्वास्थ्य संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने मास्क नहीं लगाने पर बढ़ने वाले खतरे की बात की. उन्होंने कहा कि अगर दो लोग मास्क नहीं पहनते हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करते हैं तो इससे कोरोना संक्रमण का खतरा 90 फीसदी तक बढ़ सकता है. वहीं अगर व्यक्ति मास्क लगाता है और गाइडलाइन का पालन करता है तो खतरा 30 फीसदी तक कम हो सकता है.

Back to top button