Dehradun NewsHighlight

देहरादून : मातम में बदली शादी की खुशियां, रविवार को खाई में गिरी कार, सोमवार को पता चला

big road accident in dehradun

देहरादून के सीमांत त्यूणी तहसील अंतर्गत सारनी गांव से हरटाड़-छजाड की ओर जा रही निजी कार दारागाड़-कथियान मार्ग पर भूनाड़ गांव के पास हादसे का शिकार हो गई। परिवार की शादी की खुशियां मातम में बदल गई। मिली जानकारी के अनुसार शादी में जा रहे लोगों को कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इसमें कार सवार एक युवक अविनाश (31 वर्ष) पुत्र दीवान सिंह निवासी सारनी की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा रविवार शाम को हुआ था। अंधेरे के कारण और कर्फ्यू के कारण ज्यादा लोगों की आवाजाही नहीं हुई। लेकिन ग्रामीणों ने सोमवार सुबह देखा की कार खाई में गिरी है। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जानकारी मिली कि कार सवार लोग शादी समारोह के बाद युवक कार से अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। सूचना पाकर मौके पर राजस्व उपनिरीक्षक सुरेश जिनाटा टीम के साथ पहुंचे। टीम ने ग्रामीणों की मदद से युवक के शव को खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा भर शव परिजनों को सौंपा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें