Dehradunhighlight

देहरादून : पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने ऐसे बचाई इंदिरेश में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीज की जान

corona cases in india

देहरादून : उत्तराखंड समेत देशभर में कोरोना के कहर के चलते कोहराम मचा हुआ है। कहीं ऑक्सीजन के लिए हाहाकार मचा हुआ है। सरकारें ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने में जुटी है। वहीं ऑक्सीजन से जुड़ी बड़ी खबर देहरादून के पटेलनगर कोतवाली से सामने आई है जहां पुलिस ने अपना फर्ज अदा करते हुए एक की जान बचाई। दरअशल पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती एक कोरोना संक्रमित मरीज को समय पर ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराया, जिससे मरीज की जान बच गई। मरीज के परिवार वालों ने पुलिस की प्रशंसा की और धन्यवाद कहा।

इस मामले पर कोतवाली प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि उन्हें सुबह 11 बजे सूचना मिली थी कि अस्पताल में एक कोरोना संक्रमित मरीज को आपातकालीन स्थिति में ऑक्सीजन सिलिंडर की सख्त जरूरत है। उन्होंने तुरंत चौकी प्रभारी विवेक भंडारी को ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराने को कहा। चौकी प्रभारी ने तुरंत ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था कर सिलिंडर अस्पताल पहुंचाया जिससे मरीज को समय पर ऑक्सीजन मिल गई और उसकी जान बच गई।

Back to top button