HighlightNainital News

सम्पूर्ण कर्फ्यू के ऐलान के बाद बाजार में उमड़ी भीड़, जाम के झाम में हल्द्वानी शहर, फंसी एम्बुलेंस

corona cases in india

हल्द्वानी- बीते दिन रविवार को कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए देहरादून, नैनीताल समेत पौड़ी गढ़वाल औऱ चंपावत जिले के डीएम ने कुछ शहरों में सम्पूर्ण कर्फ्यू का ऐलान किया। जिलाधिकारियों ने 26 की शाम 7 बजे से लेकर 3 मई सुबह 5 बजे तक कुछ शहरों में, जहां कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं, में सम्पूर्ण कर्फ्यू का ऐलान किया। वहीं इस ऐलान के बाद आज सुबह से ही उन सभी शहरों में लोगों की भीड़ सड़कों और बाजारों में देखने को मिली जहां जहां डीएम ने सम्पूर्ण कर्फ्यू का ऐलान किया।

वहीं बता दें कि आज हल्द्वानी शहर भी जाम के झाम में फंसा रहा। सड़कों पर वाहनों की भारी भीड़ देखी गई। वाहनों की भारी संख्या के कारण शहर में लंबा जाम लग गया। वहीं इस जान में एम्बुलेंस भी फंस गई। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने जाम खुलावाया और एम्बुलेंस के लिए रास्ता साफ करवाया। बता दें कि कल रविवार से कर्फ़्यू को लेकर लोगों में पैनिक की स्थिति बनी हुई है। लोग राशन समेत जरुरी सामानों की खरीददारी के लिए घरों से निकले और सामान खरीदते नजर आए। सड़कों पर गाड़ियों की भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर ट्रैफिक पुलिस व्यवस्था बनाने में जुटी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें