Udham Singh Nagar News

उधमसिंह नगर :1 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 1.50 लाख रुपये आंकी गई कीमत

उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नानकमत्ता पुलिस ने 1 किलो अवैध अफीम के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद की गई अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।

दरअसल एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर जिले भर में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले भर में पुलिस चेकिंग कर रही है।चेकिंग में पुलिस को कई बड़ी कामयाबी भी हासिल हुई है। वहीं एक बार फिर से उधमसिंह नगर की नानकमत्ता पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। जी हां बता दें कि नानकमत्ता पुलिस ने चेकिंग के दौरान चीका घाट पुराने पुल पर आरोपी लवजीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह (20 वर्ष) निवासी दाड़ा फार्म सितारगंज को 1 किलो अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया। बरामद अफीम की कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रूपए बताई जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर थाना नानकमत्ता में उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18/60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। बरामदगी 01 किलो अफीम कीमत लगभग 1लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस टीम
1. क्षेत्राधिकारी खटीमा  मनोज ठाकुर 2. थानाध्यक्ष नानकमत्ता कमलेश भट्ट 3उपनिरीक्षक नवीन बुधनी 4. कांस्टेबल हेमचंद 5. कांस्टेबल प्रकाश आर्य 6.कांस्टेबल पंकज बिलवाल

एसओजी टीम
1.एसआई राजेश पाण्डेय
2.एचसीपी प्रकाश भगत
3.का0 उमेश कुमार
4.का0 ललित कुमार

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें