AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight

उत्तराखंड ब्रेकिंग: आज होगी ये बड़ी बैठक, क्या लाॅकडाउन लगेगा ?

Breaking uttarakhand news

देहरादून: कोरोना के मामले राज्य में हर रोज नया रिकाॅर्ड बना रहे हैं। कोरोना के कारण लोगों को भारी दिक्कतों से दो-चार होना पड़ रहा है। स्थितियां बेहद चिंताजनक और खतरनाक हैं। सरकार प्रयास कर रही है। दावे भी कर रही है। लेकिन, इन दावों और प्रयासों की पोल ग्राउंड जीरो पर खुल रही है। कोरोना के कोरोना बेकाबू हो चुका है। स्थिति पर नियंत्रण नहीं है।

आज कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित है। राज्य में कोरोना से हालात जिस तरह से काबू से बाहर होते जा रहे हैं। उससे एक बात तो साफ है कि सरकार की व्यवस्थाएं पूरी तरह से चरमरा गई हैं। सरकार कुछ सख्त कदम पहले ही उठा चुकी है। आदेश जारी किए जा चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में रोज 4000 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

वन मंत्री हरक सिंह रावतव ने साफतौर पर कहा कि राज्य में स्थिति नियंत्रण से बाहर है। उनको कहना है कि उनकी कुछ मंत्रियों से भी बात हुई है। सभी लॉकडाउन पर जोर दे रहे हैं। उनका कहना है कि कैबिनेट में इस पर चर्चा होगी। यह भी माना जा रहा है कि अगर सरकार ने लॉकडाउन पर फैसला अभी नहीं लिया तो सरकार कोरोना कर्फ्यू को अन्य स्थानों पर लागू करने पर विचार कर सकती है। इसके साथ ही कोविड चेन को तोड़ने के लिए अन्य सख्त उपाय भी अपनाए जा सकते हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें