Dehradun NewsHighlight
उत्तराखंड : अब घर बैठे पाएं कोविड टेस्ट रिपोर्ट, इस लिंक पर करें क्लिक

उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं। कोरोना संक्रमण की रोकथाम और संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। वहीं अब जिन्होंने कोविड कराया है उन्हें अब खुद जाकर रिपोर्ट हासिल करने की जरूरत नहीं है। जी हां अब आप सरकार द्वारा जारी किए गए लिंक पर क्लिक कर कोविड-19 रिपोर्ट हासिल कर सकते हैं।
सरकार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है जिसमें कहा गया है कि यह सुविधा पहले भी चालू थी लेकिन तकनीकी खराबी के कारण यह बाधित हो गई थी जिसे एक बार फिर चालू कर लिया गया है।
इस लिंक के जरिए आप नजदीकी सैंपल कलेक्शन सेंटर की भी जानकारी ले सकते हैं और अपना सैंपल टेस्ट के लिए दे सकते हैं।
इस लिंक पर क्लिक कर पाएं रिपोर्ट
