Big NewsDehradun News

उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग : कोरोना काल में शिक्षकों को स्कूल बुलाने वालों की खैर नहीं, शिक्षा सचिव का सख्त आदेश

देहरादून : उत्तराखंड शिक्षा विभाग से एक और बड़ी खबर है। जी हां बता दें कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते जहां स्कूल पिछले साल मार्च में बंद कर दिए गए हैं और टीचरों को घर से ही ऑनलाइन क्लास लेने के निर्देश दिए गए थे। हालात जरा ठीक हुए तो 10वीं-12वीं के लिए स्कूल खोले गए लेकिन फिर हालात बिगड़ने पर फिर से स्कूलों को बंद कर दिया गया था और शिक्षकों को घर से ही ऑनलाइन क्लास लिए जाने के निर्देश दिए गए थे ताकि शिक्षकों से लेकर छात्र-छात्राएं कोरोना संक्रमण की चपेट मेंं ना आए और संक्रमण की चैन को भी तोडा़ जा सके।

वहीं इस बीच सरकार के संज्ञान में आया कि कुछ स्कूल वाले शिक्षकों को स्कूल बुला रहे हैं। इस पर शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने नाराजगी जाहिर करते हुए शिक्षकों को स्कूल न बुलाने और घर से ही शिक्षकों द्वारा आँनलाइन क्लास लेने के निर्देश दिए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें