Big NewsDehradun News

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ी खबर, आदेश हुआ जारी

देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर है। जी हां शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के द्वारा दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द किए जाने और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित किए जाने की बात कही गई थी, जिस पर अब शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के द्वारा आदेश जारी किया गया है।

आदेश के मुताबिक 4 मई से शुरू होने वाली 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित किए जाने की बात कही गई है, जबकि 1 जून 2021 को परिस्थितियों का पुनः मूल्यांकन और आंकलन करने के बाद उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा किए जाने की बात कही गई है। वहीं दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द किए जाने की बात आदेश में कही गई है, लेकिन आंतरिक मूल्यांकन से जो छात्र परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे उन छात्रों को बोर्ड बहुविकल्पीय प्रश्न को लेकर परीक्षाएं कराएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें