Big NewsDehradun News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : शादियों में शामिल नहीं हो सकेंगे 50 से ज्यादा लोग, सरकार ने किया आदेश जारी

देहरादून : उत्तराखंड से एक बार फिर बड़ी खबर है। बता दें कि राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने एक बार फिर बड़ा फैसला लिया है। शासन ने नया आदेश जारी कर कोविड-19 की दूसरी लहर के रोकथाम के संबंध में सामाजिक आयोजनों और विवाह में केवल 50 व्यक्तियों की अनुमति दिए जाने का फैसला लिया है।

आपको बता दें कि इससे पहले सरकार ने सामाजिक आयोजनों और विवाह में 200 और उसके बाद 100 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी थी जिसके बाद  कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए अब संख्या 50 कर दी गई है.

इसी के अलावा राज्य के सभी जिला अधिकारी अपने स्तर पर जनपदों पर कर्फ्यू लगाने अथवा कड़े नियम लागू करने के लिए अधिकृत कर दिए गए हैं। इसके अलावा स्वयं के द्वारा जिन लोगों ने आरटी पीसीआर टेस्ट कराया गया है उनकी रिपोर्ट आने तक वह स्वयं को आइसोलेट करेंगे तथा कोविड-19 के नियमों का पूर्ण का पालन करेंगे।

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें