Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड में फिर बदलेगा का मौसम का मिजाज, बारिश बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट

देहरादून : रविवार को उत्तराखंड में कई जिलों में चटक धूप खिली. बीते दिन जहां मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ था और कई जिलों में बारिश हुई तो वहीं ऊंचाई वाले पर्वत इलाकों में बर्फबारी हुई जैसे मौसम ठंडा हुआ।वहीं आज रविवार को चटक धूप ने लोगों को राहत दी जिससे गर्मी भी थोड़ी बड़ी लेकिन एक बार फिर मौसम विभाग ने बारिश बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग से आई जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल को फिर से बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि होगी। 28 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बारिश, बर्फबारी एवं आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि आज और कल 26 अप्रैल को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, लेकिन 27 को एक ओर पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में परिवर्तन आएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें