Big NewsDehradun NewsHighlight
उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर: कोरोना से 81 की मौत, 5000 से ज्यादा मामले आए

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। .24 घंटों में 81 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। .5084 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना का आंकड़ा 147433 तक पहुंच गया है। अब तक 2102 लोगों की मौत हो गई है। रिकवरी दर में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि आज 81 लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। इस मौत के आंकडे ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक .देहरादून जिले में 1736 कोरोना मरीज मिले हैं। हरिद्वार में 958 , ऊधमसिंह नगर में 378 , नैनीताल में 592 , पौड़ी में 301 , चमोली में 90 , चंपावत में 323, अल्मोड़ा में 117 , टिहरी में 190 , उत्तरकाशी मेें 215, रुपद्रयाग में 53 , पिथौरागढ़ में 123 10, बागेश्वर जिले में संक्रमित मिले हैं।

