Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : ‘डांस दीवाने 3’ के होस्ट राघव जुयाल कोरोना पॉजिटिव

 

देहरादून : ‘डांस दीवाने 3’ के होस्ट राघव जुयाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैन्स को दी. बता दें कि कुछ दिनों पहले इस डांस शो के जज धर्मेश कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे. आपको बता दें कि राघव जुयाल उत्तराखंड के मूल निवासी हैं जो की बड़े पर्दे पर अपने हुनर का जलवा बिखेर रहे हैं। अब तक कई शो वो होस्ट कर चुके हैं औऱ उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे हैं। कोरोना काल में उन्होंने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया था और पुलिस को सलाम करते हुए अपने खाली पड़े घर पर स्वागत किया था।

राघव जुयाल की पोस्ट

राघव ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “खांसी और बुखार के बाद, मैंने अपना कोविड-19 टेस्ट कराया जो पॉजिटिव आया है. जो भी लोग मेरे कॉन्टैक्ट  में आए थे वे सभी अपनी जांच करा लें. सभी अपना ध्यान रखें और सुरक्षित रहें. सभी सावधानियां बरतें.” शो में सेलिब्रिटी माधुरी दीक्षित, तुषार कालिया, धर्मेश बतौर जज नजर आते हैं और राघव जुयल शो को होस्ट करते हैं.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें