Big NewsUttarakhand Chamoli News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: चमोली के सुमना में टूटा ग्लेशियर, 291 लोगों को बचाया गया!

Breaking uttarakhand news

चमोली: भारत-चीन की सीमा पर सुमना के पास ग्लेशियर टूट गया। हालांकि ग्लेशियर टूटने से नुकसान की कोई खबर नहीं है। ग्लेशियर टूटने के बाद वहां फंसे 291 लोगों को अबतक बचाया गया है। सूत्रों का कहना है कि, सुमना- 2 में क्यू गाड़ वैली के निकट यह ग्लेशियर टूटा है। ये सब बीआरओ कैंप में थे। सभी सुरक्षित हैं।

यह स्थान जोशीमठ से लगभग 94 किलोमीटर आगे है। बीआरओ की ओर से चमोली पुलिस को सूचना मिली थी कि सुमना पोस्ट से आगे रिमझिम पोस्ट की तरफ ग्लेशियर टूटने की घटना हुई है। जिस जगह पर घटना हुई है। वहां ग्रीफ की ओर से पुल निर्माण का कार्य किया जा रहा था। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही बचाव इकाइयां, शासन व प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें