HighlightNational

दुनिया की सबसे ऊंची जगह पर पहुंचा कोरोना, पर्वतारोही निकले संक्रमित

CORONA IN MOUNT AVEREST

कोरोना का संक्रमण दुनिया की सबसे ऊंची जगह पर भी पहुंच गया है. जी हां बता दें कि नॉर्वे का एक पर्वतारोही माउंट एवरेस्ट पर कोरोना संक्रमित पाया गया है. न्यूज एजेंसी AFP के अनुसार पर्वतारोही ने 22 अप्रैल को पुष्टि की है कि उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है. पर्वतारोही एर्लेंड नेस को एवरेस्ट बेस कैंप से हेलीकॉप्टर के जरिए नेपाल की राजधानी काठमांडू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नेपाल ने इस साल ही माउंट एवरेस्ट को फिर से टूरिज्म के लिए खोला था.

नेस ने AFP को एक फेसबुक मेसेज में बताया कि मैं अभी के लिए ठीक हूं. अस्पताल मेरी देखरेख कर रहा है। नेस का इंटरव्यू करने वाले नॉर्वेजियन ब्रॉडकास्टर ने कहा था कि उनके दल में शामिल शेरपा भी संक्रमित पाया गया है. उन्होंने कहा ‘मैं वास्तव में यह उम्मीद करता हूं कि पहाड़ की ऊंचाई पर कोई और संक्रमित नहीं होगा. जब लोग 8 हजार मीटर से ज्यादा की ऊंचाई पर होते हैं, तो उन्हें हेलिकॉप्टर से निकालना नामुमकिन हो जाता है.’

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें