Pithoragarh News

धारचूला में कोरोना से पहली मौत, कल कुमाऊं कमिश्नर की बेटी से होने वाली थी बेटे की शादी

पिथौरागढ़ के धारचूला से बड़ी खबर है। जी हां बता दें कि सरकारी डॉक्टर के पद से रिटार्यड डॉ. निरंजन कुटियाल की मौत हो गई। बता दें कि धारचूला में कोरोना से ये पहली मौत है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक डॉक्टर निरंजन कुटियाल ने रिटायरमेंट के बाद धारचूला में अपना किलीनिक् खोला था। बीते दिन उनकी तबीयत अचानक खराब हुई जिसके बाद उन्हें पिथौरागढ़ के अस्पताल में लाया गया। वहां इनक कोरोना सैंपल टेस्ट के लिए लिया गया था और वो पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं आज इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बता दें कि मृतक डॉक्टर निरंजन कुटियाल बेटे की शादी कल कुमाऊं कमिश्नर अरविंद हयाकी की बेटी से होने वाली थी। कल शनिवार को बारात ने बहू लेने के लिए निकलता था। कमिश्नर अरविंद हयाकी की बेटी को दुल्हन बनाकर लाने के लिए लड़के वाले धारचूला से पांगू रवाना हुए थे। लेकिन इससे पहले कुमाऊं कमिश्ननर के संबंधी की कोरोना से मौत हो गई। शादी वाले घर में कोहराम मच गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें