AIIMS Rishikesh NewsHighlightNainital News

उत्तराखंड ब्रेकिंग : कोरोना का कहर जारी, इस बड़े अस्पताल में OPD बंद

Breaking uttarakhand news

हल्द्वानी: कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना मरीजों पर तो आफत आई ही है। साथ ही अब अन्य रोगों से ग्रसित लोगों के लिए भी संकट खड़ा हो गया है। राजधानी देहरादून के दून अस्पताल, AIIMS के बाद अब कुमाऊं के सबसे बड़े अस्पताल सुशीला तिवार अस्पताल में भी ओपीडी बंद हो गई है। यहां अब सामान्य मरीजों को इलाज नहीं किया जाएगा।

सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती करा जाएगा सुशीला तिवारी अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया है कि अग्रिम आदेशों तक सुशीला तिवारी चिकित्सालय में होने वाली ओपीडी स्थगित कर दी गई है। सुशीला तिवारी में वर्तमान में 344 संक्रमित मरीज भर्ती हैं। 425 कोरोना बेड बनाए गए हैं

बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती 344 मरीजों में 90 मरीजों की हालत बेहद गंभीर है। इसके अलावा पिछले 2 दिनों से जिले में पहले 818 और फिर 434 नए संक्रमित मरीज आए हैं। तेजी से बढ़ते कोरोना मरीजों के कारण ओपीडी को बंद कर दिया गया है। अस्पताल में बेड भी बहुत कम बचे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें