Big NewsHaridwar News

हरिद्वार : चिकित्सा अधीक्षक समेत 13 कोरोना पॉजिटिव, CSC समेत बीडीओ कार्यालय सील

लक्सर : लक्सर व खानपुर ब्लॉक में 13 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिससे हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार के खानपुर सीएससी के चिकित्सा अधीक्षक विनीत कुमार और दो कर्मचारी सहित तीन अन्य लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसी के साथ लक्सर में बीडीओ कार्यालय के तीन कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी के साथ महाराजपुर में 4 और बुकनपुर में 2 व रायसी में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं इसी के साथ खानपुर सीएससी को आम मरीजों के लिए 72 घंटों के लिए सील कर दिया गया है। लक्सर बीडीओ कार्यालय को सैनिटाइजर कर 3 दिनों के लिए बंद कर दिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें