Big NewsHaridwar News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हरिद्वार : उत्तराखंड से एक बार फिर बड़ी खबर है। बता दें कि निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर का निधन हो गया है। उनकी मौत संदिग्ध बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रेमलता गिरी निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर थीं। उनकी बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिये ज़िला अस्पताल ले जाया गया है। बता दें कि प्रेमलता गिरी की मौत का कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साथ ही  उनका सैंपल कोरोना जांच के लिए लिया गया है। पोस्टमॉर्टम और कोविड रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा कि उनकी कोरोना से हुई या किसी अन्य कारण से। कहा जा रहा है कि सुबह तक वो स्वस्थ थीं।  अचानक ही उनकी मौत कई सवाल खड़े कर रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें