AIIMS Rishikesh NewsBig NewsDehradun News

उत्तराखंड से बड़ी खबर: संघ लेगा फैसला, इतने दिन के लिए बंद हो सकता है सचिवालय!

Breaking uttarakhand news

देहरादून: सचिवालय में कर्मचारी और अधिकारी लगातार कोरोना पाॅजिटिव आ रहे हैं। करीब 30 से 35 कर्मचारी और पाॅजिटिव आए हैं। ऐसे में सचिवालय संघ ने सरकार से सचिवालय को कम से कम एक सप्ताह के लिए बंद करने की मांग की थी, लेकिन सरकार ने अब तक उस पर कोई फैसला नहीं लिया है। इसको देखते हुए अब सचिवालय संघ ने कल आपातकालीन बैठक बुलाई है।

उत्तराखंड सचिवालय परिसर में 30 से 35 अधिकारियों/कर्मचारियों के कोरोना पाॅजिटिव आने के बाद उत्तराखंड सचिवालय संघ ने सचिवालय को आगामी कुछ समय के लिए पूर्ण रूप से बंद कराए जाने के लिए कल आपातकालीन बैठक बुलाई है। #COVID19

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2021

माना जा रहा है कि सचिवालय संघ सरकार से नाराज है। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार सचिवालय संघ कल आपातकालीन बैठक बुला रहा है, जिसमें सचिवालय को एक सप्ताह के लिए बंद किया जा सकता है। संघ के अध्यक्ष के हवाल से दी गई इस जानकारी में कहा गया है कि संघ अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर और चिंतित है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें