Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड: सरकार ने जारी किया ये शासनादेश, युवाओं को मिलेंगी नौकरियां

Breaking uttarakhand news

देहरादून: युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसके तहत सरकार ने अब युवा कल्याण विभाग और प्रांतीय रक्षक दल की ओर से प्रदेश में नर्सिंग सहायक, वार्ड ब्वाय, वैयक्तिक सहायक, सहायक खेल प्रशिक्षक समेत विभिन्न विभागों में युवाओं को रोजगार दिलाने की योजना बनाई है। इसको लेकर शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।

युवा कल्याण विभाग का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की युवा प्रतिभाओं को आगे लाना है। जबकि पीआरडी के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षितों की विभिन्न विभागों में तैनाती की जाती है। अब तक क्लर्क, चैकीदार, चालक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर इनकी तैनाती की जाती थी।

लेकिन, अब नर्सिंग सहायक, वार्ड ब्वाय, वैयक्तिक सहायक, सहायक लेखाकार जैसे पदों पर युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल के माध्यम से विभिन्न विभागों में तैनाती की तैयारी है। युवा कल्याण विभाग के प्रभारी सचिव बृजेश कुमार संत की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि भविष्य में अन्य कार्यों को भी मांग के आधार पर इसमें शामिल किया जाएगा। इन सभी पदों के लिए शैक्षिक योग्यता पदों के अनुरूप रहेगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें