AIIMS Rishikesh NewsHighlightNational

बड़ी खबर: टूटे अब तक सारे रिकाॅर्ड, 24 घंटे में 3 लाख से ज्यादा मामले

Breaking uttarakhand news

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण ने दुनियाभर में अबतक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. दुनिया में पहली बार एक दिन में सवा तीन लाख कोरोना केस आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 314,835 नए कोरोना केस आए और 2104 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 178,841 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले मंगलवार को देश में 295,041 नए केस आए थे. अमेरिका में 8 जनवरी को एक दिन में सबसे ज्यादा तीन लाख सात हजार केस दर्ज किए गए थे.

16 जनवरी से कोरोना का टीका लगाए जाने के अभियान की शुरुआत हुई थी. 21 अप्रैल तक देशभर में 13 करोड़ 23 लाख 30 हजार 644 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 22 लाख 11 हजार 334 टीके लगे. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था. 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है. अब 1 मई से 18 से ऊपर के लोगों को भी टीका लगाया जाएगा.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.17 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 85 फीसदी है. एक्टिव केस बढ़कर 14 फीसदी हो गए. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें